बाइक चोरी करने के शक में युवक को उल्टा लटकाकर पीटा,5 आरोपी गिरफ्तार 1 नाबालिग आरोपी फरार

By: PalPal India News
July 3, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नरसिंहपुर में 6 लोगों ने एक युवक को उल्टा लटकाकर पीटा। पहले उसे किडनैप कर एक कमरे में बंद किया। फिर उसके कपड़े उतारे और पैर बांधकर लटका दिया। एक आरोपी ने पिटाई का वीडियो भी बनाया। घटना जिले के चीचली थाना क्षेत्र के बारहाबड़ा गांव की है। यहां बाइक चोरी के शक में ओम प्रकाश कहार के साथ ये अमानवीयता हुई। पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 5 को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग आरोपी फरार है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि मामला रविवार की सुबह 10 बजे का है। आरोपी पीड़ित पर बाइक चोरी का संदेह कर रहे थे। घटना की शिकायत पर मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी तुलाराम कुशवाहा, कमल वंशकार, शिवराज कुशवाहा, मनोज कुशवाहा और देवेंद्र कुशवाहा को दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।

HIGHLIGHTS

  • बाइक चोरी के शक में युवक को उल्टा लटकाकर पीटा
  • युवक को उल्टा लटकाकर पीटा
  • बाइक चोरी के शक में किया किडनैप
  • 5 आरोपी गिरफ्तार 1 नाबालिग आरोपी फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *