बाइक सवारों पर चाकू से हमला,बिलहरी रोड पर हुई चाकूबाजी की वारदात

By: PalPal India News
June 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने पर नहीं आ रही है। ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा जिस दिन कोई ना कोई चाकू बाजी की वारदातें ना हो रही हो ऐसी ही एक वारदात बिलहरी रोड पर हुई। जब अभिषेक कुशवाहा अपने दोस्त गौरव कुशवाहा के साथ रात में घर लौट रहा था तभी तीन लोगों ने उन्हें रोका और एड्रेस पूछने के बहाने बात करने लगे बात करते-करते तीनों बदमाशों ने छीना झपटी की और फिर मारपीट पर उतर आए।

 

उनमें से एक ने चाकू निकालकर अभिषेक कुशवाहा की जांघ में वार कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे कैंट अस्पताल ले जाया गया। जहां से विक्टोरिया और फिर मेडिकल रेफर कर दिया गया मेडिकल में उसका इलाज किया जा रहा है।

HIGHLIGHTS

  • बाइक सवारों पर चाकू से हमला,एक घायल।
  • बिलहरी रोड पर हुई चाकूबाजी की वारदात।
  • तीन बदमाशों ने एड्रेस पूछने के बहाने बाइक सवारों को रोका।
  • अभिषेक कुशवाहा नाम के युवक पर चाकू से हमला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *