पलपल इंडिया प्रतिनिधि,उज्जैन। महाकाल मंदिर में आज सुबह आजदी का जश्न महाकाल को तीन रंग के वस्त्र अर्पित कर मनाया गया भस्म आरती के दौरान महाकाल को अर्पित किये तिरंगे के रंग के वस्त्र भगवान का मनोहारी श्रृंगार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए देर रात से ही श्रद्धालुओं की कतार लगना आरंभ हो गई थी। सुबह स्नान और अभिषेक के साथ भस्मारती की गई। मंदिर को तिरंगे के तीन रंगों की रोशनी से रोशन किया गया है। महाकाल मंदिर के शिखर पर भी राष्ट्रध्वज लगाया गया।
मंदिर के पुजारियों ने बताया सभी पर्व और राष्ट्रीय त्योहार महाकाल मंदिर में भी पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन ने दर्शनों के विशेष इंतजाम किए हैं।