बारिश का पानी भर जाने से हुई परेशानी, गर्भवती को एंबुलेंस तक खाट के सहारे पहुचायां

By: PalPal India News
August 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह।दमोह जिले में ऐसे कई गांव है जहां मुख्य मार्ग से उनके गांव तक जाने के लिए सड़क नहीं बनी और इसी कारण बारिश के समय लोग कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत दामोतीपुरा के सूरजपुरा गांव का है। यहां मुख्य मार्ग से करीब 400 मीटर दूर तक गांव जाने वाले रास्ते में पानी भरा हुआ है ऐसा इसलिए क्योंकि यहां रास्ता नहीं है। मंगलवार को इस गांव की एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार के लोगों ने जननी वाहन को फोन लगा दिया। वाहन मुख्य मार्ग पर जाकर खड़ा हो गया।

मजबूरी ये थी कि गांव जाने वाले रास्ते में पानी भरा हुआ था और ऐसे में वाहन गांव नहीं पहुंच सकता था। वाहन चालक ने परिवार के लोगों को खबर दी कि वो महिला को मुख्य मार्ग लेकर आ जाए। महिला को तकलीफ अधिक थी इसलिए परिवार के लोगों ने गर्भवती महिला को खाट पर लिटाया और उसे अपने सिर पर रखकर महिला को कीचड़ भरे पानी से निकलकर एंबुलेंस तक ले गए। गांव के लोगों का कहना है कि 50 साल हो गए अधिकारी से लेकर नेताओं तक सबसे निवेदन कर चुके हैं। पंचायत के सरपंच भी समस्या जानते हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क बन जाएगी तो उनके गांव के लोगों को होने वाली परेशानी समाप्त हो सकेगी।

HIGHLIGHTS

  • गर्भवती को एंबुलेंस तक पहुंचाने खाट का सहारा।
  • मुख्य मार्ग से गांव जाने के लिए नहीं है सड़क।
  • बारिश का पानी भर जाने से हुई परेशानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *