जबलपुर समाचार – बिग बी के साथ डिनर करके लौटी जबलपुर की वर्षा सरावगी
पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर की विजय नगर निवासी वर्षा सरावगी केबीसी के उन चंद खुशकिस्मत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं, जिन्हें महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने घर डिनर पर इनवाइट किया। दरअसल केबीसी के 15वें सीजन के एपिसोड-37 में आई वर्षा ने सुपर संदूर रैपिड फायर राउंड में 10 में से 10 प्रश्नों के जवाब सही दिए थे, बिग बी ने शो के दौरान यह प्रॉमिस किया था कि वे इनके विनर्स को डिनर पर घर बुलाएँगे। पूरे सीजन में से चुने गए 4 कंटेस्टेंट्स को ही यह अवसर मिला। हाल ही में वर्षा, फैमिली के साथ यह स्पैशल डिनर अटेंड करके लौटी हैं, वे कहती हैं कि ये क्षण ऐतिहासिक हैं, जहाँ सभी कंटेस्टेंट्स को 3 घंटे महानायक के साथ वक्त बिताने का मौका मिला।

वर्षा बताती हैं कि डिनर में वे अपनी फैमिली पति शिव प्रसाद और बेटे प्रशस्त प्रसाद (रामा) के साथ शामिल हुई। जहाँ सभी का सदी के महानायक ने खुद शानदार वेलकम किया। वे सभी के साथ बड़ी ही विनम्रता व सादगी से मिले। ये डिनर उनके बंगलो जनक में अरेंज किया गया था। वर्षा जो कि एसबीआई जोनल ऑफिस में वरिष्ठ – सहायक पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने बिग बी को भेड़ाघाट की सीनरी भी भेंट की डिनर में 7 से 8 स्टार्टर्स, और 6 से 7 तरह की सब्जियों सर्व की गई। इस दौरान बिग बी से कंटेस्टेंट्स की चर्चा भी जारी रही। उन्होंने एआई के साथ ही अपनी अपकमिंग मूवीज और केबीसी पूर बातचीत की। खास बात ये रही कि उन्होंने डिनर की स्पेशिएलिटी बताते हुए सभी को स्वीट डिश वानी गाजर का हलवा जरूर चखने के लिए कहा। वर्षा कहती हैं कि महानायक ने सभी कंटेस्टेंट्स का घर लौटते वक्त भी पूरा-पूरा ध्यान रखा। वे कद से ऊँचे व्यक्ति है लेकिन इससे भी कहीं विशाल उनका व्यक्तित्व है।
HIGHLIGHTS