‘बिग बॉस 18’ के विनर बने करणवीर मेहरा, जीते 50 लाख की प्राइज मनी

By: PalPal India News
January 20, 2025

मुंबई। सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का विजेता घोषित हो गया है। इस सीजन में करणवीर मेहरा ने सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, शो के रनर-अप विवियन डीसेना रहे। करणवीर ने अपनी शानदार गेमप्ले और मजबूत रणनीति से दर्शकों का दिल जीता, जो उन्हें लगातार वोटिंग में शीर्ष पर बनाए रखे।

करणवीर मेहरा ने शो के फिनाले में धमाकेदार प्रदर्शन किया और 50 लाख रुपए की प्राइज मनी के साथ ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी जीती। हालांकि, विवियन डीसेना ने भी उन्हें कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरकार वह ट्रॉफी नहीं जीत पाए। शो में रजत दलाल तीसरे, अविनाश मिश्रा चौथे और चुम दरांग पांचवें स्थान पर रहे।

फिनाले की रात शानदार रही, जिसमें सभी कंटेस्टेंट ने अपनी जोरदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। करणवीर, शिल्पा और विवियन का डांस परफॉर्मेंस विशेष रूप से दिलचस्प रहा, जिसने शो को और भी रोमांचक बना दिया। इस सीजन में टॉप 5 के बजाय टॉप 6 कंटेस्टेंट्स ने फिनाले में अपनी जगह बनाई, जिसमें करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, ईशा सिंह और रजत दलाल का नाम शामिल था। शो में करणवीर और चुम दरांग के बीच दिखाया गया लव ट्राय एंगल भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना रहा, हालांकि दोनों ने इसे हमेशा दोस्ती के रूप में ही पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *