बिजली का करंट लगने से किसान की मौत, विद्युत विभाग पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

By: PalPal India News
September 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम भामा के पास एक खेत में काम कर रहे आदिवासी किसान छोटेलाल गौड की करंट लगने से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के सदस्य एवं ग्रामीणो ने एकत्रित होकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। जिसमें परिवार के सदस्यों ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा हे कि विगत 3 वर्षों से लगातार विद्युत विभाग की शिकायत की जा रही थी। लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते किसान के खेत में झूल रहे विद्युत तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वही परिजन एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है की विद्युत विभाग कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाए ताकि आगे इस तरह कि दुर्घटनाएं घटित ना हो सके।

HIGHLIGHTS

  • बिजली का करंट लगने से किसान की मौत।
  • अक्रोशित ग्रामीणों ने लगाए नारे।
  • विद्युत विभाग पर लगाए गंभीर आरोप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *