बिजली के तार में लगी थी आग, चुटकियों में हल कर दी लाइनमैन ने इतनी बड़ी समस्या देखे विडियो

By: PalPal India News
September 21, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक लाइनमैन का विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है और उसके कारनामों की हर तरफ चर्चा हो रही है। आपको बता दे की बिजली के तार में लगी आग के बावजूद एक लाइनमैन सिर्फ एक गलब्स की सहायता से तार में लगी आग को बड़े आराम से बुझा देता है। इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो अपने काम में इतने माहिर होते हैं कि बड़ी से बड़ी समस्या को वह चुटकियों में निपटाना जानते है। ऐसे लोगों के वीडियो कभी-कभार सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलते रहते हैं।

ऐसा ही एक वायरल वीडियों लाइनमैन का है जिसमें वह एक पोल पर खराब पड़े तार को सही करते नजर आ रहा है। शख्स इस जोखिम भरे काम को ऐसे निपटाता है, जैसे उसे बिजली से कोई डर ही नहीं। इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक लाइनमैन पोल से लटक रहे बिजली के तार को सही कर रहा है। आप देख सकते है, तार में आग लगी हुई है और उसमें से चिंगारी निकल रही है। ऐसे में लाइनमैन बड़े आराम से छत पर खड़े होकर तार को काटता है और उसे सही करते नजर आता है। इस दौरान शख्स के चेहरे पर एक पल के लिए भी चिंता का कोई भाव नहीं दिखता। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह लाइनमैन सिर्फ एक दास्ताना पहने तार को ठीक कर रहा है। गलब्स पहनने से शख्स को जरा भी करंट नहीं लगता। तार में आग लगा देख कोई भी घबरा जाएगा। लेकिन इस शख्स ने तो बिना किसी तामझाम वाले इक्विपमेंट्स के ही अपना काम खत्म करके चैन लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *