पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर जितनी कमाई नहीं है उतना बिजली बिल आ रहा है एक बार लाइट गोल हो जाए तो 24 घंटे बाद भी लाइट नहीं आती। इन समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने आज मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के मिशन कंपाउंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सोपा विधायक लखन घनघोरिया और कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बिजली उपभोक्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
उन्होंने अपनी समस्या अधिकारियों को बताई कांग्रेस नेताओं का कहना है की स्मार्ट मीटर के कारण बिजली के बिल ज्यादा आ रहे हैं। इसके साथ-साथ खास तौर पर बिजली के मामले में अल्पसंख्यक अनुसूचित जाति जनजाति और ओबीसी के लोगों की ज्यादा जनसंख्या वाले क्षेत्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि एक महीने के अंदर व्यवस्था नहीं सुधरी तो फिर ज्ञापन नहीं होगा बल्कि घेराव होगा।
HIGHLIGHTS