बिजली बिल की वसूली के लिए लगी 7 टीमें,जून माह में दिया गया है 16 करोड़ वसूली का टारगेट

By: PalPal India News
June 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के शहर व्रत को जून 2024 में वसूली का 16 करोड रुपए का लक्ष्य दिया गया है। इसके विरुद्ध अभी तक 10 करोड़ 50 लख रुपए वसूले जा चुके हैं। बिजली बिल की वसूली के लिए 7 टीमें लगी हुई है जो प्रतिदिन उपभोक्ताओं से बिल की वसूली कर रही हैं और बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काटी जा रही है। प्रतिदिन 140 कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि एक जून से अभी तक 2000 से ज्यादा कनेक्शन काटे जा चुके हैं। जून का आखिरी एक सप्ताह बचा हुआ है और साढ़े पांच करोड रुपए की वसूली और किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी दिन रात एक कर वसूली में लगे हुए हैं और इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।

HIGHLIGHTS

  • बिजली विभाग करोड़ों रुपए वसूलने दिन रात लगा।
  • बिजली बिल की वसूली के लिए लगी 7 टीमें।
  • अभी तक 10 करोड़ 50 लाख रुपए का राजस्व हुआ जमा।
  • जून माह में दिया गया है 16 करोड़ वसूली का टारगेट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *