बिजली विभाग के गार्ड की वर्दी फाड़ी,पिस्टल छीनने की कोशिश,कनेक्शन काटने पहुंची टीम से झुमाझपटी

By: PalPal India News
July 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,ग्वालियरग्वालियर में बिजली विभाग की टीम के साथ झुमाझपटी कर दी गई। सुरक्षा गार्ड की वर्दी फाड़ दी और पिस्टल छीनने तक की कोशिश की गई। टीम गुरुवार दोपहर 3 बजे बकाए बिल पर कनेक्शन काटने पहुंची थी। मामला कंपू थाने के अवाडपुरा मोहल्ले का है। कुछ लोगों ने आगे आकर सुरक्षागार्ड को बचाया।

बिजली कर्मचारी और गार्ड ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। उधर, महिलाओं ने भी थाने पहुंचकर कहा कि कर्मचारी उनके घर में जबरदस्ती घुसकर बदतमीजी कर रहे थे। विरोध करने पर पिस्टल से गोली मारने की धमकी दी।

बताया जा रहा है कि अवाडपुरा मोहल्ले में बिजली कर्मचारी एक उपभोक्ता का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट रहे थे, तभी महिलाओं और पुरुषों ने टीम को घेर लिया। गाली-गलौज और मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति गार्ड की पिस्टल छीन रहे लोगों को हटाने लगा, तो वे उसी से झगड़ गए। कुछ और लोगों ने आगे आकर बीच बचाव किया।

HIGHLIGHTS

  • बिजली विभाग के गार्ड की वर्दी फाड़ी,पिस्टल छीनने की कोशिश।
  • बिजली विभाग के गार्ड की वर्दी फाड़ी।
  • पिस्टल छीनने की भी की कोशिश।
  • कनेक्शन काटने पहुंची टीम से झुमाझपटी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *