बिना रिचार्ज प्लान के आप अपने सिम कार्ड को कई महीनों तक रखे एक्टिव

By: PalPal India News
January 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। आज के समय में हर व्यक्ति के पास कुछ हो या न हो फ़ोन जरुर है फोन इंसान की बेसिक जरूरत बन गया है ऐसे में क्या आप जानते हैं कि बिना रिचार्ज प्लान के आप अपने सिम कार्ड को कितने दिनों तक एक्टिव रख सकते हैं। हाल ही में ट्राई ने सिम कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब आप बिना रिचार्ज प्लान के अपने Jio-Airtel-Vi और BSNL के सिम को कई महीने तक एक्टिव रख सकते हैं।

लेकिन मोबाइल फोन चलाने के लिए रिचार्ज करना होता है और रिचार्ज प्लान्स महंगे होने की वजह से बार-बार प्लान लेना काफी खर्चीला हो जाता है। कई लोग तो रिचार्ज खत्म होते ही यह सोचकर नया प्लान ले लेते हैं कि कहीं नंबर बंद न हो जाए। आइए आपको सिम कार्ड की वैलिडिटी से जुड़े TRAI के नए नियम के बारे में बताते हैं। अधिकांश लोगों को सिम की वैलिडिटी के बारे में नहीं पता होता और इसीलिए जल्दी-जल्दी रिचार्ज करा लेते हैं। ऐसे में उन लोगों के सामने बड़ी समस्या हो जाती है जो दो सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन हाल ही में टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सिम कार्ड से जुड़े कुछ नियम जारी किए हैं। ट्राई के नए नियमों ने मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दी है। अगर आपके मोबाइल का रिचार्ज प्लान खत्म भी हो गया है, तो अब आपको तुरंत रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको सिम कार्ड बिना रिचार्ज प्लान के ही कई महीनों तक एक्टिव रहेगा।

Jio यूजर्स के लिए 

अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आप 90 दिन तक बिना रिचार्ज कराए अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं। रिचार्ज प्लान न होने पर 90 दिन तक आपके नंबर इनकमिंग सर्विस एक्टिव रहेगी। हालांकि आप बिना रिचार्ज के आउट गोइंग सर्विस का फायदा नहीं ले पाएंगे। 90 दिन के बाद सिम को एक्टिव रखने के लिए आपको 99 रुपये का वैलिडिटी प्लान लेना होगा। अगर आप इस प्लान को नहीं लेते तो आपका नंबर डिस्कनेक्ट कर दिया जाएगा।

Airtel के लिए 

अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो बता दें कि बिना रिचार्ज के Airtel Sim कार्ड को सिर्फ 60 दिन तक ही एक्टिव रख सकते हैं। 60 दिन के बाद आपको 45 रुपये का वैलिडिटी प्लान लेना होगा। इसमें भी आप 60 दिन तक सिर्फ इनकमिंग सर्विस का फायदा ले पाएंगे।

Vi के लिए 

अगर आप Vi का सिम इस्तेमाल करते हैं तो बता दें कि आप बिना रिचार्ज प्लान के 90 दिनों तक अपने सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं।  इसके बाद आपको सिम को एक्टिव रखने के लिए 49 रुपये का प्लान लेना होगा।

BSNL के लिए 

सरकारी कंपनी बीएसएनएल के सिम कार्ड को आप सबसे ज्यादा दिनों तक बिना रिचार्ज प्लान के एक्टिव रख सकते हैं। इसमें आपको 180 दिन की वैलिडिटी मिलती है। मतलब रिचार्ज प्लान खत्म होने के 180 दिन तक आपके नंबर पर इनकमिंग सर्विस एक्टिव रहेगी।

इस नियम को नजर अंदाज़ न करें 

अगर आप Jio,Airtel,vi या फिर BSNL के सिम कार्ड को 180 दिन तक रिचार्ज नहीं कराते तो इस कंडीशन में आपका नंबर किसी दूसरे को शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसलिए अगर आपके पास भी कोई ऐसा नबंर जिसे लंबे समय से रिचार्ज नहीं कराया तो उसे तुरंत रिचार्ज कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *