पलपल इंडिया प्रतिनिधि,बिहार। बिहार के रोहतास जिले में सात बच्चों की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। ये सभी बच्चे रोहतास सोन नदी में नहाने गए थे। इसमें से पांच बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं, लेकिन दो बच्चों की कोई खबर नहीं है उनकी तलाश की जा रही है।
यह घटना बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव में हुई जिससे पुरे गाँव में मातम का माहौल है। यहां सोन नदी में नहाने गए सातों बच्चे डूब गए, जिसमें से पांच बच्चों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों की तलाश अभी भी जारी है। यह सभी बच्चे एक ही परिवार के थे। बताया जा रहा है की रविवार की सुबह कृष्णा गोंड के चार बच्चे और उसकी बहन की एक बच्ची सहित सात बच्चे नहाने के लिए सोन नदी में गए थे। नहाते समय अचानक सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने पांच बच्चों के शव निकाल लिए, लेकिन दो बच्चे अब भी लापता हैं। सभी बच्चों की उम्र 8-12 वर्ष के बीच थी। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुँच पांच बच्चों के शव बरामद किए। दो बच्चों की तलाश में गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।