palpalindianews/jabalpur
“बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी, विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण और महिलाओं की शिक्षा के मामले में सीएम नीतीश कुमार ने विवाद को जन्म दिया था। हालांकि अब उन्होंने अपने बयान को वापस लिया है और माफी मांग ली है।”बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में महिलाओं पर एक अवांछित टिप्पणी की, जहां उनका कहना था कि इस देश की जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं को शिक्षित किया जाना चाहिए, लेकिन अंततः इस संदेश को देने का उनका तरीका गलत हो गया और इसकी काफी आलोचना हुई। जिसके लिए उन्होंने न से माफ़ी मांग। बिहार विधानसभा में महिलाओं पर विवादित बयान देने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मामले में सफाई दी है. नीतीश कुमार ने कहा कि मैं अपने बयान के लिए माफी मांगता हूं. मेरी बातों का गलत मतलब निकाला गया.. आलोचना करने के लिए भी मैं आपको धन्यवाद देता हूं.. मीडिया के सामने माफी मांगने के बाद नीतीश नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में माफी मांगी. उन्होंने कहा कि मैं अपने शब्द वापस लेता हूं… मैंने जो भी कहा था वह सब वापस लेता हूं… साथ ही नीतीश ने बिहार की महिलाओं के लिए भी बयान दिया है. उन्होंने अपनी सरकार के कार्यों की सराहना भी की