बिहार चलती ट्रेन में यात्री की गोली मारकर हत्या जाने पूरी खबर…….

By: PalPal India News
January 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,बिहार। बिहार में चलती ट्रेन में एक यात्री को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। ये घटना हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन के अन्दर उस वक्त हुई जब ट्रेन चल रही थी। दरअसल बिहार के लखीसराय जिले में चलती ट्रेन में एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया की गोली लगने से जिस शख्स की मौत हुई है उसकी पहचान लखीसराय जिले के ही महसोना गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है जो कि 49 साल का था। ट्रेन में सरेआम इस हत्या ने सभी लोगों को हैरानी में डाल दिया है।

दरअसल, चलती ट्रेन में हत्या की ये खौफनाक वारदात हावड़ा-गया एक्सप्रेस में हुई है। जमालपुर रेल पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हावड़ा-गया एक्सप्रेस किऊल जंक्शन पर रुकने वाली थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रेन के भीतर बैठे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ट्रेन से कूद कर भाग गए।

क्यों की गई हत्या?

अधिकारियों के मुताबिक, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही मामले की विसतृत जांच शुरू कर दी गई है। रेल पुलिस अधीक्षक ने कहा- “धर्मेंद्र कुमार द्वारा ले जाए जा रहे बैग के भीतर से संपत्ति से संबंधित कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। हालांकि, इस मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे संपत्ति से संबंधित विवाद हो सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *