बिहार में जहरीली शराब पीने से मचा कोहराम, 7 लोगों की हुई मौत, 10 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

By: PalPal India News
October 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सिवान। बिहार के सिवान में जहरीली शराब ने 7 लोगों की जान लेली जिससे पुरे क्षेत्र में कोहराम मचा है। इससे कई लोगों के मरने की सूचना सामने आ रही है और 10 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा सिवान जिले में तीन लोगों के आंख की रोशनी भी चली गई है.सिवान के सदर अस्पताल में लगातार मरीज पहुंच रहे हैं और मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। यह मामला सिवान जिले से आया है। जिले के भगवानपुर थाना इलाके के माघर गांव में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मरने की सूचना सामने आयी है। जबकि 10 से ज्यादा लोग बीमार हैं। जिनका इलाज सिवान के सदर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सात लोगों की मौत मंगलवार के देर रात जहरीली शराब के पीने से हुई है। इसमें कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह 40 वर्ष व रामेंद्र सिंह 30 वर्ष, माघर पोखरा के संतोष महतो उम्र 35 वर्ष व मुन्ना 32 के अलावा अन्य मृतकों में विलासपुर व सरसैया के ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस से बचने के लिये कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह की रात में ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *