पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी गए हैं। पीएम विकासशील भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने वाले लोगों से भी मिले। सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने एक महिला की खूब तारीफ की। महिला कार्यक्रम में भाषण दे रही थी तभी पीएम ने कहा कि आप तो बहुत अच्छा भाषण देती है क्या आपने कभी चुनाव लड़ने का नहीं सोचा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी गए हैं। पीएम ने वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का लोकार्पण किया। इसी के साथ पीएम विकासशील भारत संकल्प यात्रा के तहत खेल प्रतियोगिता में भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने इसी के तहत गांव की महिलाओं से भी बातचीत की। सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने एक महिला की खूब तारीफ की। दरअसल, चंदादेवी नाम की महिला कार्यक्रम में भाषण दे रही थी, तभी पीएम ने कहा कि आप तो बहुत अच्छा भाषण देती है, क्या आपने कभी चुनाव लड़ने का नहीं सोचा। समारोह को संबोधित करने वाली महिला लखपति महिला कार्यक्रम से जुड़ी हुई है। दरअसल, इस कार्यक्रम के तहत राज्य की योगी सरकार प्रत्येक प्रतिभागी महिला को तीन साल में लखपति बनाने का प्रयास करती है। 