बीना पहुंचे सीएम मोहन यादव, थोड़ी देर में आयेंगे बहनों के खाते में लाडली बहन योजना की क़िस्त

By: PalPal India News
September 9, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीना पहुचे जहाँ उन्होंने कहाँ थोड़ी देर में लाड़ली बहना योजना की माह सितंबर की राशि ट्रांसफर करेंगे। उन्होंने ये भी कहा की महिलाओं को सशक्त करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने  जो लाड़ली बहना योजना शुरू की है। उसके परिणाम अच्छे आ रहे है, महिलायों की काफी हद तक मदद मिल रही है। सितंबर माह के लिए प्रदेश की प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

आपको बता दे की इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की राशि लाभार्थियों के खातों में जमा की कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा सितंबर माह में प्रत्येक लाड़ली बहना को 1250 रुपए के हिसाब से 54 करोड़ 73 लाख 10 हजार 500 रुपये का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाएगा।

साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत माह अगस्त की राशि का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की जाएगी। जिलास्तर पर कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से योजना के हितग्राही और सम्बंधित अधिकारी जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *