पल-पल इंडिया न्यूज /
शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में मतदान से पहले किया नर्मदा पूजन।
मतदान से पहले मां नर्मदा के पूजन में मग्न हुए शिवराज सिंह चौहान ,मां नर्मदा को जल चढ़ा कर पूजा अर्चना की । इस बीच शिवराज सिंह चौहान के साथ उनका पूरा परिवार भी साथ में मौजूद रहा । वह हर बार इसी प्रकार मतदान से पहले पूजा -अर्चना करतें हैं । मप्र में मतदान शुरू हो चुका है. मतदान से पहले सीएम शिवराज में कुलदेवी से लेकर नर्मदा घाट तक की पूजा की और ठीक इसके बाद वे मतदान के लिए रवाना हुए. देखें. बतां दें कि अभी तक एमपी और छत्तीसगढ़ की 300 सीटों पर मतदान किया जा चुका है । 1990 से लेकर अब तक वह इसी प्रकार नियम से ऐसा करतें हैं ।
