बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं ग्रामीण, नलों से महीनों बीतने के बाद भी नहीं आ रहा पानी

By: PalPal India News
October 22, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर ग्राम दातोंतार के निवासी आज भी पानी को तरस रहे हैं। नल जल योजना को गांव में आ गई टंकी का काम अधूरा पड़ा है ठेकेदार की लापरवाही के कारण कछुए की चाल से पानी की टंकी बन रही है। ग्रामीण बोल रहे हैं कि हमारे घरों के सामने नल कनेक्शन तो कर दिए हैं पाइप लगा दिए हैं लेकिन इनमें पता नहीं पानी कब आएगा महीने भर का बोला था आज कई महीने हो गए हैं हमारी की टीम ग्राउंड रिपोर्ट में देवास जिले के ग्राम दतोतार पहुंची
गांव के बाहर कुआं है जिससे करीब डेढ़ से 2 किलोमीटर बाइक पर ग्रामीण पानी ले जाते हैं।

हमारी टीम अपने दर्शकों को दिखा रही है यह हुआ है जिससे ग्रामीण पानी भरकर अपनी मोटरसाइकिल पर पानी भरकर डब्बो में अपने घर लेकर जाते हैं। ग्राम दातोतर में नल जल योजना के तहत घर-घर घर के बाहर नल कनेक्शन के पाइप को लगा दिए हैं लेकिन पानी की आस में आज भी ग्रामीण प्यासे हैं हम आपको बताते हैं क्या बोल रहे हैं ग्रामीण हमारे सहयोगी अरविंद चौकसे ने ग्रामीणों से बात की सब की एक ही जुबान है कि आज भी हमारा गांव पानी के लिए तरस रहा है पी एच ई के जिला अधिकारी अमित सिंह बोल रहे हैं कि पानी की टंकी जल्द ही बन जाएगी छुट्टियों के कारण मजदूर नहीं आ रहे है ठेकेदार कैमरे के सामने आने से बच रहे हैं आखिरकार नल जल योजना कागजों में ही नजर आ रही है

HIGHLIGHTS

  • बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं ग्रामीण
  • टंकी बनी नहीं और कर दिए नल कनेक्शन
  • नलों से महीनों बीतने के बाद भी नहीं आ रहा पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *