पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बिलहरी के हनुमान मंदिर के पास रहने वाली मनोरमा गुप्ता को उनके ही बेटे और बहू ने घर से निकाल दिया। पीड़ित मनोरमा गुप्ता मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने अपने बेटे और बहू के खिलाफ शिकायत की। उनका आरोप है कि उनके बेटे और बहू ने घर पर कब्जा कर लिया है और धोखाधड़ी करके उनका मकान अपने नाम लिखवा लिया है और अब वे उस पर अत्याचार कर रहे हैं।
HIGHLIGHTS