सतना समाचार – बेदखली का नोटिस पाकर नगर निगम पहुंचे सैंकड़ों लोग
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सतना।सतना नगर निगम के वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत आने वाले दुर्गा नगर में 500 परिवारों को मकान तोड़ने का नोटिस दिए जाने से हड़कंप मचा हुआ है नोटिस पाकर सैकड़ो लोग सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने नगर निगम का घेराव कर किसी भी कीमत पर अपना आशियाना ना छोड़ने का ऐलान किया जिन लोगों को नोटिस दिए गए हैं उन लोगों ने आयुक्त के नाम ज्ञापन भी सौंपा और बेदखली का नोटिस वापस लेने की मांग की लोगों के साथ नगर निगम पहुंचे समाजसेवी का कहना है कि नगर निगम का अतिक्रमा दस्त भू माफियाओं के साथ मिला हुआ है और शहर के अतिक्रमण को ना हटाकर ऐसी जगह पर से लोगों को बेदखल किया जा रहा है जहां जमीन भूमध्याओं के हवाले की जा सकती है उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर वे अपना आशियाना नहीं छोड़ेंगे