बेलखाडू में तेज रफ्तार बस पलटी11 से ज्यादा यात्री घायल,हादसे में एक महिला की मौत

By: PalPal India News
September 4, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के कटंगी से मझौली जा रही एक तेज रफ्तार बेलखाडू के चौदह मील के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि करीब 11 यात्री घायल हो गए है, जिसमें की तीन की हालत नाजुक है, जिन्हें कि इलाज के लिए 108 की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बस का पहिया अचानक ही एक गड्ढे में गया जिसके चलते अगला चक्का फट गया और बस सड़क किनारे जाकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत ही बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और मेडिकल कालेज भिजवाया।

इस घटना में मझौली निवासी वंदना झारिया की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह 10 बजे निजी ट्रेवल्स की बस कटंगी से मझौली जाने के लिए निकली थी। जैसे ही बस चौदह मील के पास पहुंची तभी पलट गई। बस पलटते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। सड़क किनारे खड़े लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि 22 से 25 यात्री बस में सवार थे। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर बस को जब्त कर लिया है। घटना में चालक को भी चोट आई है।

HIGHLIGHTS

  • बेलखाडू में तेज रफ्तार बस पलटी11 से ज्यादा यात्री घायल
  • हादसे में एक महिला की मौत
  • कंटगी से मझौली जा रही थी बस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *