पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बॉलीवुड की फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को सुप्रीम कोर्ट से आज बड़ी राहत मिली है। सीबीआई की तरफ से जारी लुक आउट सर्कुलर अब रद्द ही रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने रिया के भाई और उनके पिता को भी राहत दी है। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई और पिता के खिलाफ सीबीआई द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है।
सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, उसके भाई और पिता के खिलाफ सीबीआई की तरफ से जारी लुक आउट सर्कुलर के मामले मे बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। इससे रिया को बड़ा राहत मिली है।
कोर्ट ने खारिज की सीबीआई की याचिका रिया को मिली राहत
दरअसल हाईकोर्ट के आदेश को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। आज सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की अपील खारिज कर दी। इससे रिया और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली।
इस वजह से जारी हुआ था लुक आउट सर्कुलर
अगस्त 2020 में रिया, उनके पिता, उनके भाई और उनकी मां के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने उनकी मौत की जांच की मांग करते हुए बिहार के पटना में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद यह मामला पुलिस ने सीबीआई को यह केस ट्रांसफर कर दिया था। सीबीआई ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और परिजनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। इस पर रिया का परिवार हाई कोर्ट पहुंच गया था। रिया की याचिका पर हाई कोर्ट ने लुक आउट सर्कुलर को कैंसिल कर दिया था।
अभिनेता सुशांत 14 जून 2020 को फांसी के फंदे पर लटके मिले थे
बॉलीवुड के जाने माने कलाकार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फांसी पर लटका हुआ पाया गया था। इसके बाद उनके पिता कृष्ण किशोर सिंह की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस दोनों ने जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद यह मामला CBI को सुपुर्द कर दिया गया था।