बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को एक इवेंट के दौरान आई चोटें, सर और……

By: PalPal India News
February 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल एक इवेंट में स्टंट करते हुए एंट्री कर रहे हैं। लेकिन, इसी दौरान एक्टर के साथ एक हादसा हो गया और उनके सिर पर कांच टूट गया।

सिर और हाथ में आई चोट

दरअसल अर्जुन रामपाल सिल्वर स्क्रीन से लेकर ओटीटी तक पर अपना जलवा दिखाते रहते हैं। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में एक इवेंट में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली कई सारी फिल्मों औ सीरीज का ऐलान किया। हाल ही में अभिनेता नेटफ्लिक्स के ‘नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स 2025’ इवेंट में शामिल हुए, जहां उनके साथ हादसा हो गया। इसी दौरान अर्जुन रामपाल की ‘राणा नायडू सीजन 2’ का भी टीजर जारी किया, जिसमें राणा दग्गुबाती और वेंकटेश भी नजर आएंगे। इस सीरीज में अर्जुन रामपाल भी अहम रोल में हैं। इसी इवेंट में अर्जुन रामपाल ने कांच तोड़कर धांसू एंट्री की कोशिश की, लेकिन कांच  के टुकड़े अभिनेता के हाथ में घुस गए और कांच अभिनेता के सिर पर भी टूट गया। वहीँ आप अभिनेता के हाथ से खून बहते देखा जा सकता है। स्टंट के दौरान अभिनेता की उंगली में कांच लग गया, जिसके कारण उनकी उंगली से खून बहने लगा। वीडियो में अभिनेता को अपनी सीरीज राणा नायडू सीजन 2 के प्रमोशन के लिए स्टेज पर कांच की पतली सी दीवार हाथ से तोड़कर एंट्री करते देखा जा सकता है। जैसे ही अभिनेता बाहर आने की कोशिश करते हैं, कांच उनके सिर पर भी गिर जाता है।

चोट के बाद भी मुस्कुराते हुए स्टेज पर पहुंचे अर्जुन रामपाल

लेकिन, बहादुरी की बात यह रही की इस हादसे के बाद भी अर्जुन रामपाल के चेहरे पर शिकन तक दिखाई नहीं दी। वह मुस्कुराते हुए स्टेज पर आए और शो आगे बढ़ाया। हालांकि, इस दौरान उनकी उंगली से खून बह रहा था, ऐसे में होस्ट मनीष पॉल ने अभिनेता की उंगली की ओर इशारा किया। अर्जुन ने इस दौरान ब्लैक कुर्ता और पायजामा पहन रखा था और गले में स्टोल कैरी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *