जबलपुर ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन स्कूल के संचालक अनुराग सोनी और एमपी स्टूडेंट यूनियन के पदाधिकारीयों के बीच पिछले दिनों हुई बहस के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एमपी स्टूडेंट यूनियन ने रक्षा इंटरनेशनल स्कूल समेत ब्रिटिश फोर्ट फाऊंडेशन की तमाम स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर आज एमपी स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में हथकड़ी पहने हुए थे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी को ज्ञापन सौंपकर ब्रिटिश स्कूल की सभी शाखों की जांच की मांग की।

इधर जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी का कहना है कि एमपी स्टूडेंट यूनियन द्वारा पहले भी ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन के तमाम स्कूलों के खिलाफ ज्ञापन दिया गया था जिसकी जांच चल रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ज्ञापन देने के दौरान एमपी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका हाथ पकड़ा जो कि सरासर गलत है।
HIGHLIGHTS
एमपी स्टूडेंट यूनियन के छात्रों ने हथकड़ी पहनकर किया विरोध।
ब्रिटिश फोर्ट फाऊंडेशन स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन।
एमपी स्टूडेंट यूनियन के छात्रों ने हथकड़ी पहनकर किया विरोध।
ब्रिटिश स्कूल की तमाम शाखाओं की जांच की मांग।