भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी शराब, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

By: PalPal India News
June 8, 2024

जबलपुर समाचार – भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी शराब, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। जो काम करने में पुलिस और आबकारी नाकाम रहा  वह काम  भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने कर दिखाया। हम बात कर रहे हैं, बेलखेड़ा थाना क्षेत्र की जहां से महज 12 किलोमीटर दूर समदपुरा और खेरी के बीच  96 पेटी अवैध शराब, संगठन के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी करके पकडने के बाद पुलिस को खबर दी। सूचना पाकर पहुंची बेलखेड़ा पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में लिया और थाने लेकर आ गई अब बेलखेड़ा पुलिस  उस वाहन का पता करने में जुटी है जो यह भारी मात्रा में शराब लेकर आया था।

शराब की कीमत लाखों में है, यह शराब दमोह जिला के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र मैं बांटने  के लिए एकत्रित की गई थी, इतनी अधिक मात्रा में शराब जप्ती  अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है, क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब गांव-गांव पहुंचाई जा रही थी, इसी के चलते आज भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने शराब  पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दी।

HIGHLIGHTS

  • भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी 96 पेटी शराब।
  • पुलिस के सुपुर्द की 96 पेटी अवैध शराब।
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *