भगवान गणेश की विदाई के समय नंदी ने किया भगवान गणेश को दंडवत प्रणाम,कलयुग में भी दिखी नंदी की भक्ति!देखे विडियो

By: PalPal India News
September 19, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,बुरहानपुर। भगवान श्री गणेश के प्रति लोगों में भक्ति देखने को मिलती है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. भगवान श्री गणेश को नंदी महाराज दंडवत घुटनों के बल बैठ कर उनको प्रणाम करते हुए नजर आ रहे हैं. मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं
बताया जा रहा है कि जब बालाजी कॉलोनी में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की पूजा अर्चना करने के बाद टैक्टर ट्राली से विसर्जन करने के लिए प्रतिमा लेकर जा रहे थे. उस समय लोगों के साथ नंदी महाराज भी दंडवत प्रणाम करते हुए दिखे यह दृश्य देख हर कोई उनको देखता रह गया और मौजूद लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में यह वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है. अब लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

महिलाएं इस बात को चमत्कार मान रही है. महिलाओं का कहना है कि हम तो दुखी थे कि बाप्पा की विदाई हो रही थी. लेकिन इतने में नंदी महाराज भी घूमते घूमते आए और वह भी दंडवत प्रणाम करने लगे यह चमत्कार से कोई कम नहीं है. जिसको लेकर महिलाओं ने ट्रैक्टर ट्राली को रुकवा दिया. नंदी महाराज को दर्शन करने दिए इसके बाद प्रतिमा ताप्ती नदी के हतनुर पुल पर ले जाकर उसका विसर्जन किया गया.

HIGHLIGHTS

  • कलयुग में भी दिखी नंदी की भक्ति!
  • भगवान गणेश की विदाई के समय किया दंडवत प्रणाम
  • बुरहानपुर का वीडियो हुआ वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *