भगवान राम का किरदार निभा रहे सुशील कौशिक को अचानक आया हार्ट अटैक हो गई मौत! देखे विडियो

By: PalPal India News
October 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा इलाके में रामलीला के मंचन के दौरान एक दिल दहलाने वाली घटना हो गई। भगवान राम का रोल निभा रहे एक कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है की सुशील कौशिक को अचानक हार्ट अटैक आ गया और उनकी मृत्यु हो गई। सुशील कौशिक पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे और विश्वकर्मा नगर इलाके में रहते थे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। दिल्ली के शाहदरा इलाके के विश्वकर्मा नगर में रामलीला के दौरान भगवान राम का रोल निभा रहे एक कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिस वक्त कलाकार को हार्ट अटैक आया उस वक्त वह मंच पर भगवान राम की भूमिका निभा रहा था। भगवान राम का किरदार निभा रहे शख्स को अचानक सीने में दर्द हुआ। सीने का दर्द इतना बढ़ गया कि वो रामलीला के बीच ही सीने पर हाथ रखकर मंच के पीछे चला गया। जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

राम का रोल निभा रहे कलाकार का नाम सुशील कौशिक है। वीडियो में आप देख सकते हैं की 45 साल के सुशील कौशिक मंच पर राम का रोल निभा रहे हैं और बाकायदा डायलॉग बोल रहे हैं। इस दौरान उनके साथ अन्य कलाकार भी मंच पर मौजूद हैं। इसी दौरान अचानक सुशील अपने दिल पर हाथ रखकर मंच के पीछे की तरफ जाते हुए दिखाई देते हैं। सुशील कौशिक भगवान राम के भक्त थे और वो रामलीला में हमेशा भगवान राम का ही किरदार निभाते थे। पुलिस के मुताबिक सुशील को मंच पर हार्ट अटैक आया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सुशील कौशिक पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *