पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। हर साल की तरह इस साल भी परंपरा के तहत मॉडल हाई स्कूल में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित घटनाओं का सजीव मंचन किया। वेशभूषाओं में सज धज कर जब बच्चे भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का मंचन कर रहे थे। ऐसा लग रहा था मानो द्वापर युग की यादें ताजा हो गई स्कूल प्रबंधन का कहना है कि 65 सालों से भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन मॉडल हाई स्कूल में किया जा रहा है।
HIGHLIGHTS