भतीजे ने उतारा चाची को मौत के घाट,चाची करा रही थी बहन की लव मैरिज

By: PalPal India News
July 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,उत्तर प्रदेश। यह घटना उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी के यह घटना चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव की है जहां एक भतीजे ने चाची की चापड़ से वार कर हत्या कर दी और थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि चाची को उसने इसलिए मारा क्योंकि वो उसकी बहन की लव मैरिज कराना चाहती थी. जब उसे इस बात का पता चला तो दोनों के बीच विवाद हुआ जो बढ़ता गया और गुस्से में उसने चाची का गला रेत दिया.

शख्स को खून से सना देख पुलिसकर्मी भी हैरान रहे गए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद कौशाम्बी क्षेत्र में हड़ंकप मच गया.

बहन की लव मैरिज से नाराज था भाई 

आरोपी मनफूल ने बताया की जब उसे इस बात का पता चला तो गुस्से में उसने चाची का गला चापड़ से रेत दिया.आरोपी की बहन प्रयागराज के रहने वाले युवक से प्रेम करती थी. चाची संगीता देवी (30) अपने फोन पर अक्सर उस  लड़के से भतीजी की बात करवाती थी. बताया जा रहा है कि चाची ने परिवार में बातकर सबको भतीजी के प्रेम विवाह  के लिए मना  भी लिया था और उसका विवाह तय भी करवा दिया था. कुछ ही दिन बाद उसकी शादी थी.

धारदार हथियार से कर दी चाची की हत्या

इस बात से नाराज भतीजा मनफूल गौतम मुंबई से वापस लौटा और चाची के घर पहुंचा. मवेशियों के लिए चारा काट रही चाची से बहस करने लगा. दोनों की बीच बात इतनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने धारदार हथियार से चाची संगीता देवी की गर्दन पर कई वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. चाची की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी हथियार के साथ थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.

हत्या के बाद खुद को किया सरेंडर

DSP चायल मनोज रघुवंशी ने बताया कि चरवा थाना के समसपुर गांव में संगीता देवी की उनके भतीजे से चापड़ से वार कर उनकी हत्या कर दीऔर फिर  थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. आरोपी रविवार को ही मुंबई से आया हुआ था. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *