भाजपा नेता ने पुलिस वाले को मारे थप्पड़, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस

By: PalPal India News
October 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मैहर। मैहर में भाजपा नेता ने एक पुलिसकर्मी को सरेआम थप्पड़ मारे। इसका वीडियो सामने आया है। घटना रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के चल समारोह निकलने के दौरान हुई। पुलिसकर्मी ने भाजपा नेता को आगे बढ़ने को कहा था, जिसके बाद वह भड़क गया। उसने पुलिसवाले से मारपीट शुरू कर दी। घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी नेता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसका सड़क पर जुलूस निकाला। आरोपी का नाम अरुण चौरसिया है। उसकी पत्नी अर्चना चौरसिया वार्ड 12 से निर्दलीय पार्षद चुनी गई थीं। बाद में उसने भाजपा को समर्थन दे दिया। विधानसभा चुनाव के समय अरुण चौरसिया ने भी भाजपा जॉइन कर ली थी। वह भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष था।

रविवार को दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के चल समारोह निकाला जा रहा था। आरक्षक गुड्डू यादव यहां ड्यूटी पर तैनात था। चल समारोह शारदा टॉकीज चौराहे पर पूर्वी दरवाजे के पास पहुंचा तो नशे में धुत पार्षद पति अरुण चौरसिया अपने साथियों के साथ सड़क पर नाचने लगा। इससे चल समारोह की गति धीमी पड़ गई। ट्रैफिक जाम होने लगा था।

HIGHLIGHTS

  • भाजपा नेता ने पुलिस वाले को मारे थप्पड़
  • चल समारोह में नाच रहा था, आगे बढ़ने को कहा तो भड़का
  • पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *