पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कल कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान वर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर आज मैहर के घंटाघर में सज्जन सिंह वर्मा का पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विनय के साथ बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता घंटाघर चौक पहुंचे थे। जहां विनय ने कहा कि कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का नाम सज्जन है, लेकिन उनके विचार दुर्जनों वाले है। उनके द्वारा दिए गए देश विरोधी बयान की जितनी भी निंदा की जाए कम है। उनका बयान बेहद गैर जिम्मेदाराना एवं देश का माहौल खराब करने के लिए उकसाने वाला है।
विनय ने कहा कि बांग्लादेश में हुए उग्र आंदोलन और तख्तापलट जैसी स्थिति भारत देश में निर्मित होने और प्रधानमंत्री निवास सहित अन्य नेताओं के निवास पर कब्जा करने वाली बात करना उनकी दूषित विचारधारा एवं आतंकवाद समर्थित मानसिकता को उजागर करती है। समय-समय पर सज्जन सिंह वर्मा एवं कांग्रेस द्वारा आतंकवादियों के समर्थन में बयान दिए जाते रहे हैं कांग्रेस की मानसिकता भी आतंकवादियों वाली है।
HIGHLIGHTS