पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारतीय कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के एक हेलीकॉप्टर को पोरबंदर तट के पास अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जिसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का मलबा मिल गया है। बताया जा रहा है की हेलीकॉप्टर में 4 क्रू मेंबर सवार थे, जिसमें से एक चालक को बचा लिया गया है और शेष तीन चालक दल के सदस्यों की तलाश अभी भी जारी है। हेलीकॉप्टर के दो पायलट भी लापता हैं।
भारतीय तटरक्षक बल के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब हेलीकॉप्टर निकासी के लिए जहाज के पास जा रहा था। तटरक्षक बल ने तलाशी अभियान के लिए चार जहाजों और दो विमानों को लगाया है। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के इस उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने गुजरात में हाल ही में आई तूफानी बारिश के दौरान 67 लोगों की जान बचाई थी। हेलीकॉप्टर हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल चालक दल को भारतीय ध्वज वाले मोटर टैंकर हरि लीला पर चिकित्सा निकासी के लिए पोरबंदर से लगभग 45 किलोमीटर दूर समुद्र में उतारा गया।
आईसीजे के बयान में कहा गया है, ‘‘दो सितंबर को भारतीय तटरक्षक के एएलएच हेलीकॉप्टर ने गुजरात के पोरबंदर तट पर मोटर टैंकर हरी लीला से चालक दल के एक घायल सदस्य को बचाने के लिए रात 11 बजे उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में लैंडिंग करनी पड़ी और वह समुद्र में गिर गया। चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया लेकिन बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी है।’’ उसने बताया कि आईसीजे ने बचाव प्रयासों के लिए चार जहाज तथा दो विमान तैनात किए हैं।
गुजरात केपोरबंदर और द्वारका जिलों के विभिन्न तालुकाओं में बचाव अभियान चलाया गया है. अभियान के पहले दिन, भारतीय तटरक्षक हेलीकॉप्टर ने खतरनाक हवाओं और कम दृश्यता के बीच 33 लोगों को खतरनाक स्थिति से बचाया. दूसरे दिन भारतीय तटरक्षक बल ने अपने प्रयास जारी रखे तथा 28 अन्य व्यक्तियों को बचाया, जिससे बचाए गए लोगों की कुल संख्या 61 हो गई.