भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को मिला तेलंगाना सरकार की तरफ से इनाम, सरकारी नौकरी के साथ मिला प्लाट देखे विडियो

By: PalPal India News
July 11, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। टी20 वर्ल्ड कप मैच जीतने के बाद सभी भारतीय क्रिकटर टीम को बहुत प्यार और सम्मान दिया जा रहा है। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिले। जहाँ सीएम रेड्डी ने 9 जुलाई की इस मुलाकात में सिराज के लिए साथ  एक मूर्ति के साथ सरकारी नौकरी और प्लॉट देने की घोषणा की है। सिराज भारतीय टीम के लिए कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। भारतीय टीम की जीत के बाद खिलाड़ियों को शानदार स्वागत हुआ। इस सिलसिले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी हाल ही में मो. सिराज से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सिराज से मुलाकात करके उन्हें जीत की बधाई दी उन्होंने घोषणा करते हुए बताया की वह सिराज के लिए सरकारी नौकरी और एक प्लॉट दे रहे है। सिराज ने भारत के लिए 41 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 68 विकेट लिए हैं। उन्होंने 27 टेस्ट मैचों में 74 विकेट लिए हैं। सिराज भारत के लिए 13 टी20 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं।

मोहम्मद सिराज मूल से तेलंगाना से ही हैं. उन्होंने टीम इंडिया में पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है. सिराज ने पहले घरेलू मैचों में आईपीएल में घातक बॉलिंग की. इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *