भारतीय खिलाड़ियों की आवाज से गूंज उठा वानखेड़े स्टेडियम; रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

By: PalPal India News
July 5, 2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीत का जश्न कल गुरुवार 4 जुलाई को मुंबई में जोरों-शोरों से मनाया गया। हम आपको बता दे की मरीन ड्राइव पर टीम इंडिया की विक्ट्री परेड पर इंडिया के खिलाडियों की आवाज से पूरा स्टेडियम गूँज उठा जब भारतीय खिलाडियों माँ तुझे सलाम गाने पर झूम उठे । इसके बाद भारतीय टीम वानखेड़े स्टेडियम पहुंची जहां सभी खिलाड़ियों को 125 करोड़ के चेक के साथ सम्मानित किया गया।

 खिलाड़ियों ने एक साथ ट्रॉफी उठा एक बार फिर भारत की जीत का जश्न मनाया। सम्मान समारोह खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ि स्टेडियम का चक्कर लगा रहे थे और वहां आए फैंस को भारतीय  खिलाडियों ने सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। तभी अचानक पूरा स्टेडियम ‘मां तुझे सलाम’ गाने की गूंज से झूम उठा।

वीडियो में आप देख सकते है कि विराट कोहली ने तिरंगा अपने कंधों पर डाला है वहीँ ट्रॉफी कुलदीप यादव के हाथों में हैं, । इस दौरान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और टीम के अन्य खिलाड़ी भी झूमते हुए काफी जोश में नजर आ रहे हैं।

हम आपको बता दें, टीम इंडिया ने 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फ़ाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर ट्रॉफी को अपने नाम किया था । जिसके बाद से ही पूरा भारत भारतीय टीम के वापस आने का इंतज़ार कर रहा था। 3 जुलाई  के दिन दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद टीम होटल गई और फिर पीएम आवास पर नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद वानखेड़े स्टेडियम पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *