भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूंका पुतला,की हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान की निंदा

By: PalPal India News
July 3, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सोमवार को जब सदन सभा में राहुल गांधी ने कहा, ‘मोदीजी ने अपने भाषण में एक दिन कहा कि हिंदुस्तान ने कभी किसी पर हमला नहीं किया। इसका कारण है। हिंदुस्तान अहिंसा का देश है, यह डरता नहीं है। हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया- डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं- डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं। इस बयां के बाद से ही राहुल गाँधी चोतारफा विवाद में घिर गए है। जिसके बाद से ही भाजपा कार्यकर्त्ता उनके बयान की निंदा कर रहे है और भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यादव कॉलोनी में राहुल गांधी का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की भाजपा नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी का हिंदुओं को लेकर दिया गया बयान सरासर गलत है इससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई है।

जबलपुर संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क उठा है। इसके विरोध में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यादव कॉलोनी में राहुल गांधी का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की भाजपा नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी का हिंदुओं को लेकर दिया गया बयान सरासर गलत है। इससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई है।

HIGHLIGHTS

  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का फूंका पुतला।
  • यादव कॉलोनी में भाजपा का प्रदर्शन।
  • हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान की निंदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *