भारतीय सेना ने मार गिराए पकिस्तान के 7 सैनिक और आतंकी, पकिस्तान की कारिस्तानी का दिया भीषण जवाब

By: PalPal India News
February 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक और आतंकी मारे गए हैं। बीते 4 फरवरी की रात को पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों के समर्थन से बट्टल सेक्टर में एक भारतीय सेना चौकी पर हमला करने की कोशिश की थी। जिसके बाद भारतीय सेना इस कारिस्तानी का भीषण जवाब दिया। इसी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के कई सैनिक मारे गए हैं। सूत्रों के अनुसार, मारे गए घुसपैठियों में पाकिस्तान के कुख्यात बॉर्डर एक्शन टीम के सदस्य भी शामिल थे, जिनमें कुछ पाकिस्तानी सेना के जवान भी थे। बाकी जानकारी की अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

भारतीय सेना ने बरपाया कहर

पाकिस्तानी घुसपैठियों का उद्देश्य भारतीय सैनिकों पर हमलाकर उन्हें कमजोर करना था। भारतीय सेना ने अपनी चौकसी और तत्परता से इन हमलों को नाकाम कर दिया। मारे गए आतंकियों में अल-बदर संगठन के सदस्य भी थे, जो कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए सक्रिय हैं। पाकिस्तान द्वारा भारती की चौकी पर हमले का भारतीय सैनिकों ने तुरंत जवाब दिया। सैनिकों ने भीषण फायरिंग की जिसमें पाकिस्तान की ओर 5 लोगों को मार गिराया गया। इसके एक घंटे बाद आतंकियों की सहायता पार्टी अपने लोगों के शवों को वापस लेने आई। इस दौरान भारतीय सेना ने घात लगाकर एक बार फिर से भारी गोलीबारी की।

यह घटना उस समय हुई जब पाकिस्तान “कश्मीर सॉलिडरिटी डे” के बहाने कश्मीर को लेकर अपने प्रोपगेंडा को बढ़ावा दे रहा था। 5 फरवरी को आयोजित एक रैली में आतंकवादी हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया और कश्मीर को आजाद कराने की बातें की। उसने पाकिस्तान सरकार से अपने पिता को रिहा करने की मांग भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *