पलपल इंडिया प्रतिनिधि। देश की सबसे युवा महिला सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सगाई कर ली है। इस वक्त हर तरफ रिंकू और प्रिया की शादी की चर्चा चल रही है लेकिन रिंकू या प्रिया की तरफ से इस सगाई को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कई सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों की सगाई को लेकर दावा किया गया है। प्रिया सरोज को इससे पहले भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ देखा गया था और आईपीएल में रिंकू सिंह के साथी नीतीश राणा की पत्नी ने भी प्रिया सरोज को शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी। इन सभी बातों के आधार पर भी रिंकू और प्रिया की सगाई की बात हवा मिली है।
आपको बता दे लोकसभा चुनाव 2024 में मछली शहर लोकसभा सीट से सांसद बनने वाली प्रिया सरोज देश की सबसे युवा महिला सांसद हैं। वह महज 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। वहीं, रिंकू सिंह भारतीय टी-20 टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं और आईपीएल में बतौर फिनिशर अपना नाम बना चुके हैं।
बताया जा रहा है कि सगाई समारोह दो या तीन दिन पहले हुआ था। हालांकि, इसे पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया। अब तक सगाई समारोह की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। रिंकू या प्रिया के परिवार से किसी भी व्यक्ति ने सगाई की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, सोशल मीडिया में कई लोगों ने इस सगाई को लेकर दावे किए हैं।