भीषण गर्मी ने हर किसी को किया हलकान , मंदिरों में लग रहे AC भक्तों को भी मिलेगी इससे राहत ।

By: PalPal India News
June 3, 2024

जबलपुर समाचार – भीषण गर्मी ने हर किसी को किया हलकान , मंदिरों में लग रहे AC भक्तों को भी मिलेगी इससे राहत

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर।  इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि लोगों के साथ-साथ अब भगवान को भी मानो गर्मी लगने लगी है यही वजह है कि भक्त भगवान के लिए मंदिरों में एसी लगवा रहे हैं सिविल लाइन के साइ मंदिर में साईं बाबा के भक्तों ने बाबा को गर्मी से बचने के लिए AC लगवाया है भक्तों का कहना है जिस तरह से उन्हें गर्मी लगती है वैसे ही उनका भाव है कि भगवान को भी गर्मी लग रही होगी इसलिए उन्होंने मंदिर में ए सी लगवाने का फैसला किया इसके दो फायदे हैं एक तो भगवान को  गर्मी से बचाया जा सकता है और दूसरा दर्शन करने आने वाले भक्तों को भी इससे राहत मिलेगी।

 HIGHLIGHTS

  • भगवान और भक्तों को गर्मी से बचाने मंदिर में लगवाया AC।
  • सिविल लाइन के साईं मंदिर में लगवाया AC।
  • भगवान और भक्तों को गर्मी से बचाने की कवायद।
  • भीषण गर्मी ने हर किसी को किया हलकान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *