भेड़ाघाट के गोपालपुर के सरकारी स्कूल की छत से टपक रहा पानी,नहीं हो पा रही बच्चों की पढ़ाई

By: PalPal India News
July 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर भेड़ाघाट के गोपालपुर की सरकारी स्कूल के हाल बेहाल है, लंबे समय से जर्जर स्कूल की छत से इस बार पानी टपक रहा है जिसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। स्कूल इस कदर जर्जर हो चुका है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ऐसे में शिक्षको ने स्कूल के अंदर बच्चों को बैठाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल पहले जिम्मेदारों के द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया था लेकिन अभी तक स्कूल भवन को बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं हुए स्कूल इतना जर्जर हो चुका है कि अब मरम्मत से काम नहीं चलेगा, बल्कि नया भवन बनाना पड़ेगा।

शिक्षकों का तो यहां तक कहना है कि स्कूल में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए अब वे आला अधिकारियों के लिखित में देने के बाद ही बच्चों को स्कूल में बैठाएंगे क्योंकि यदि हादसा हुआ तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

HIGHLIGHTS

  • भेड़ाघाट के गोपालपुर के सरकारी स्कूल की छत से टपक रहा पानी।
  • जर्जर हो चुका है भेड़ाघाट के गोपालपुर का सरकारी स्कूल।
  • छत से टपक रहा बारिश का पानी।
  • नहीं हो पा रही बच्चों की पढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *