भोपाल में जूनियर ऑडिटर के घर में मिला ‘कुबेर का खजाना’, अधिकारी भी हो गए हैरान

By: PalPal India News
October 17, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भोपाल। भोपाल में तकनीकी शिक्षा विभाग के जूनियर ऑडियर के यहां लोकायुक्त की टीम ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में उनके पास से बहुत मात्रा में धन-दौलत बरामद किया गया है।

लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में तकनीकी शिक्षा विभाग के जूनियर ऑडिटर के 6 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है इसमें रमेश हिंगोरानी के घर सहित स्कूलों , बेटों के दफ्तर पर यह छापेमारी की गई है। भोपाल में 6 अलग-अलग स्थानों पर लोकायुक्तों की टीम तलाशी अभियान चला रही है। बैरागढ़ में 2 जगहों पर, गांधी नगर में 3 जगहों पर और श्यामला हिल्स के पास एक दफ्तर में यह रेड की गई है।

छापे के दौरान इनके पास से कैश, डायमंड और सोने चादी के कीमती आभूषण, निवेश के कागजात, कई संपत्तियों के दस्तावेज,  4 कार और 5 दो पहिया वाहन मिले हैं। लोकायुक्त के मुताबिक छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जब्त संपत्तियों का कुल आंकड़ा सामने आ पाएगा। लेकिन इतना साफ है कि राजेश हिंगोरानी के पास करोड़ों की बेनामी संपत्ति हो सकती है।

लेकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया , “रमेश हिंगोरानी तकनीकी शिक्षा विभाग में पदस्थ हैं। इनके खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत भी दर्ज हुई थी। आय से अधिक संपत्ति के संबंध में इनके ऊपर जांच प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच की गई जिसमें उनकी संपत्ति आय से अधिक है पाई गई इसलिए अपराध पंजीकृत किया गया है। उनके कार्य स्थल और उनके बेटे के कार्यस्थल पर कार्रवाई की जा रही है। उनकी संपत्तियों के दस्तावेज निवेश के दस्तावेज गोल्ड कैश जांच की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *