भोपाल में पत्थरबाजी के साथ चली तलवारें, आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल, बुलानी पड़ी पुलिस फोर्स

By: PalPal India News
December 24, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भोपाल। राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से पत्थरबाजी के साथ साथ खुलेआम सड़कों पर तलवारें भी लहराई गईं। दो गुटों की झड़प में आधा दर्जन से  अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । सुचना मिलते ही पुलिस फोर्स ने घटना स्थल पर मोर्चा संभाला । पुलिस ने लोगों को तितर-बितर कर दिया। साथ ही इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

भोपाल के जहांगीराबाद में दो दिन पहले युवकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। उसके बाद से ही इस क्षेत्र में विवाद की स्थिति बनी है। पथराव की खबर लगते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को छावनी में तब्दील किया गया है।

शख्स ने सरदार पर किया हमला

मामला दो दिन पहले यानी 22 दिसंबर की शाम का है, जब एक विशेष समुदाय का शख्स तेज गति से गाड़ी लेकर सरदारों की गली से निकल रहा था। सरदारों से झड़प के दौरान शख्स ने सब्जी के ठेले से एक छोटी लकड़ी निकालकर हमला कर दिया। इस मामले में FIR दर्ज हुई और अब आरोपी शख्स जेल में है।

बता दें कि जहांगीराबाद इलाके में इस जगह पुरानी गल्ला मंडी है, जहां पर सिख और विशेष समुदाय के लोग बहुत आयात में रहते हैं। दो दिन की लड़ाई के बाद आज सुबह सिख समुदाय के लोग इकट्ठे हुए और विशेष समुदाय के एक शख्स पर हमला बोल दिया। इस दौरान घरों पर पत्थरों और तलवारबाजी भी की गई। अब पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई कर रही है। सीसीटीवी के जरिए तलवारबाजी और पथराव करने वाले लोगों को ढूंढ रही है। पुलिस ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *