पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। भटौली रेलवे ब्रिज के पास उस वक्त हडकंप मच गया जब एक वहां पर एक नर कंकाल मिला। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया और उसे जांच के लिए भेजा।
दरअसल गौर चौकी के अंतर्गत मंडला बाईपास स्थित भटौली रेलवे ब्रिज के पास आज एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फ़ैल गई। जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सुचना देकर इस मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने आकर फ़ौरन कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया और उसे जांच के लिए भेजा। हालंकि पुलिस प्राथमिक तौर पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है पुलिस का कहना है कि कंकाल की जांच के बाद ही घटना सामने आ सकेगी और इसकी जान पहचान मालूम होगी।
HIGHLIGHTS