पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नवरात्रि पर्व में मंदिर और गरबा में पश्चिमी सभ्यता वाले ड्रेस जैसे कि जींस, मिनी स्कर्ट, टीशर्ट पहनकर जाने में हिन्दू सेवा परिषद ने रोक लगा दी है। प्रदेश में लगातार बढ़ती फूहड़ता को देखते हुए भगवान के मंदिर और गरबा में ऐसे कपड़े पहनकर आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हिंदू सेवा परिषद ने जबलपुर शहर के दो दर्जन से अधिक बड़े मंदिरों में ना सिर्फ पोस्टर लगाए है, बल्कि अपने कार्यकर्ता भी तैनात किए है, जो ऐसे लोगों पर नजर रखेंगे जो कि जींस या फिर अन्य पश्चिमी सभ्यता वाले कपड़े पहनकर पूजा करने आते है।
हिंदू सेवा परिषद नौ दिनों तक मंदिर में नजरे जमाए रहेगा। परिषद ने नवरात्र पर्व के दौरान मंदिरों में मर्यादित कपड़े पहनने की गाइडलाइन तय की हैं, साथ ही सभी से आग्रह किया है कि भारतीय सभ्यता के कपड़े पहनकर ही मंदिरों में प्रवेश करे। हिंदू सेवा परिषद ने चेतावनी दी है कि अगर कोई महिला या फिर लड़की जबरन मंदिर में प्रवेश करती है, तो मजबूरन उनके खिलाफ सख्त कदम उठाना पड़ेगा।
HIGHLIGHTS