पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। देवास जिले के भौरासा थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में करणी सेना के सदस्य अचानक तहसीलदार और पुलिस को ज्ञापन देने पहुंच गए, इन लोगो की मांग थी की मंदिर की जमीन के रास्ते को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बंद कर दिया है।करणी सेना के सदस्यों ने तहसील कार्यालय पहुंच कर नायब तहसीलदार लाखन सोनालिया को और भौरासा थाना प्रभारी संजय मिश्रा को आवेदन देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।कार्यवाही नही होने पर आंदोलन करने और चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है।
हम आपको बता दे की नरसिंह मंदिर के आस पास की जो भूमि है, उस रास्ते को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बंद करा दिया गया है। एक तरफ रास्ते पर नाली है और दूसरी तरफ के रास्ते को क्षतिग्रस्त कर दिया गई। जिस पर करनी सेना के सदस्यों ने ज्ञापन सोंपा है और कहा है कि अगर जल्द ही कार्यवाही नहीं की गई तो वह आन्दोलन ओए चक्काजाम करेंगे।
HIGHLIGHTS