एक्ट्रेस नमिता से मंदिर के अन्दर जाने से पहले माँगा हिन्दू होने का सबूत, माथे पर टिका लगाने के बाद जाने दिया मंदिर देखे विडियो

By: PalPal India News
August 27, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। एक्ट्रेस नमिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सुन्दरेश्वर मंदिर अधिकारीयों पर आरोप लगाया  कि मंदिर के एक ऑफिशियल ने उन्हें मंदिर में जाने से रोक उनसे हिंदू होने का प्रूफ मांगने लगे. नमिता ने तमिलनाडु के मंत्री से मंदिर के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की.

नमिता साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस और बीजेपी लीडर है. सोमवार को मीनाक्षी सुन्दरेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर में दर्शन के लिए उन्हें हिंदू होने का प्रूफ दिखाने के लिए कहा गया.  नमिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के एक ऑफिशियल ने उन्हें मंदिर में जाने से रोक और उनसे हिंदू होने का प्रूफ मांगने लगे. नमिता तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं है इसके आलावा  बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य भी है.

वीडियो के साथ एक नोट शेयर करते हुए नमिता ने लिखा, ‘ये पहली बार हुआ है कि मुझे अपने ही देश में इस तरह अलग महसूस करना पड़ा और अपनी ही जगह पर मुझे ये साबित करना पड़ा कि मैं हिंदू हूं! बात ये नहीं है कि मुझे ऐसा करने (हिंदू होने का सबूत देने) के लिए कहा गया, बल्कि बात ये है कि मुझसे ये किस तरह कहा गया एक बहुत बदतमीज और अड़ियल ऑफिसर और उसके असिस्टेंट ने ऐसा किया.’

नमिता ने कहा कि ‘ये फैक्ट तो जगजाहिर है’ कि वो हिंदू ही पैदा हुईं और उनकी शादी तिरुपति में हुई है. उनके बेटे का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर रखा गया हैपीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार नमिता ने कहा, ‘मामला ये है कि उन्होंने बहुत बदतमीजी और अकड़ के साथ बात की और मुझसे मेरी जाति और धर्म साबित करने का सर्टिफिकेट मांगा.’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *