मकान पर गिरी भारी भरकम चट्टान,लाखों का नुकसान,प्रेम सागर के साहू मोहल्ले में घटना से हड़कंप

By: PalPal India News
July 23, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर लगातार हो रही बारिश अब लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। प्रेम सागर के साहू मोहल्ले में सोमवार की रात एक चट्टान खिसक गई और एक घर पर गिर गई, जिससे तीन कमरे पूरी तरह से मलबे में बदल गए। चट्टान खिसकने से लोगों को ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो हड़बड़ाहट में लोग नींद से जागे और उन्होंने देखा तो चट्टान गिरी हुई थी।

इस हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन कुछ लोगों को हल्की चोट आई है। चट्टान गिरने से मकान में रखा गृहस्थी का पूरा सामान भी बर्बाद हो गया। लोगों का कहना है कि आसपास बहुत सारी चट्टाने हैं जिन्हें हटाया जाए वरना कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

HIGHLIGHTS

  • मकान पर गिरी भारी भरकम चट्टान,लाखों का नुकसान।
  • प्रेम सागर के साहू मोहल्ले में घटना से हड़कंप।
  • मकान पर गिरी भारी भरकम चट्टान।
  • कोई जनहानि नहीं लेकिन लाखों का नुकसान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *