मजदूरी मांगने पर युवक को पीट पीट कर उतारा मौत के घाट

By: PalPal India News
January 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,पन्ना। पन्ना जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत ग्राम दमचुआ में एक 30 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे में लटकते मिलने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही 2 लोगों पर पीट-पीट कर हत्या कर शव को फांसी के फंदे में लटकाने के आरोप लगाए हैं। बृजपुर थाना पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम उपरांत मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। प्रकरण के संबंध में मृतक के भाई गोपाल सरदार ने बताया है कि मंगल सरदार पिता प्रफुल्ल सरदार उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम दमचुआ थाना बृजपुर प्रदीप खरे उर्फ गुड्डू एवं लक्ष्मण मांझी उर्फ लक्खू के पास काम करता था, 2 दिन पूर्व इनसे अपने पैसे मांगने गया था।

तब यह लोग मंगल को गैस भरवाने अपने साथ ले गए और लौट कर पैसा देने की बात कही, लौट कर पैसा मांगने पर गुड्डू और लक्खू ने मंगल को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटने लगे गांव के कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसके बाद 2 दिन तक मंगल जब अपने घर नहीं गया तो परिजनों ने तलाश की तो वह अपने पुराने घर में फांसी के फंदे में संदिग्ध स्थिति में लटका हुआ था। शरीर में डंडों के निशान थे परिजनों ने गुड्डू और लक्खू पर मंगल की हत्या कर फांसी के फंदे में लटकाने के आरोप लगाए हैं। एवं मामले की उच्च स्तरीय जांच करवा कर दोषियों पर सख्त करवाई की मांग की है।

HIGHLIGHTS

  • युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारकर फांसी के फंदे में लटकाने का आरोप
  • काम के पैसे मांगने पर मारपीट का आरोप
  • मृतक के परिजनों ने की उच्च स्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *