मजदूरों को लेकर जा रहा आईसर वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत, 6 गंभीर घायल

By: PalPal India News
June 10, 2024

मजदूरों को लेकर जा रहा आईसर वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत, 6 गंभीर घायल

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। एबी रोड पर फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे केलादेवी चौराहे के पास मजदूरों को लेकर जा रहा आईसर वाहन को पीछे से दूसरे वाहन ने टक्कर मारी जिससे मजदूरों को लेकर जा रहा आईसर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से जाकर टकराया और पलट गया। जिससे वाहन में सवार सभी मजदूर और बच्चे घायल हो गए। करीब आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए जिसमें बच्चे भी शामिल थे। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया ।

जानकारी के अनुसार इटावा में मकान की छत भरकर आईसर वाहन में छत भरने की मशीन के साथ मजदूरों को लेकर तेजगति से इंदौर की ओर जा रहा था। तभी फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे केलादेवी चौराहे के पास यमुनानगर चौराहे पर पीछे से एक दूसरे आईसर वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मजदूरों को लेकर जा रहा आईसर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर जाकर टकरा गया और पलट गया जिससे वाहन में सवार महेंद्र पिता भीम सिंह उम्र 17 वर्ष, सीमा पति अर्जुन उम्र 35 वर्ष, ममता पिता अर्जुन उम्र 8 वर्ष,कमलेश पिता पूना उम्र 19 वर्ष, ममता पति अरविंद उम्र 18 वर्ष, थावरिया पिता बाबू उम्र 45 वर्ष,नारायण पिता हिंदू सिंह उम्र 48 वर्ष,राकेश पिता दिनेश उम्र 8 वर्ष, मंजरा पिता तोलिया उम्र 5 वर्ष,अर्जुन पिता नानूराम उम्र 25 वर्ष, सविता पति थावरिया उम्र 40 वर्ष और टीकम पिता मांगीलाल उम्र 35 वर्ष घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने टीकम पिता मांगीलाल को मृत घोषित कर दिया। वही थावरिया, नारायण , राकेश, मंजरा ,अर्जुन और सविता गभीर घायल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *